असम विवि टीचर एसो. चुनाव 2026 में डॉ. अमित दास पैनल की शानदार जीत

असम विवि टीचर एसो. चुनाव 2026 में डॉ. अमित दास पैनल की शानदार जीत
Assam University Teachers’ Association (ऑटा) के वर्ष 2026 के चुनाव में डॉ. अमित कुमार दास के नेतृत्व वाले पैनल ने शानदार जीत दर्ज की है। गुरुवार, 14 मई 2026 को असम विश्वविद्यालय के बिपिन चंद्र पाल सेमिनार हॉल में आयोजित ऑटा की वार्षिक आम सभा (AGBM) के दौरान हुए इस बहुचर्चित चुनाव में भारी संख्या में शिक्षकों ने मतदान किया। कड़े मुकाबले के बावजूद डॉ. अमित दास पैनल के सभी उम्मीदवार अपने-अपने पदों पर विजयी रहे।
नवनिर्वाचित ऑटा कार्यकारिणी में डॉ. अमित कुमार दास को अध्यक्ष, प्रो. नबेंदु सेन को उपाध्यक्ष, डॉ. बिश्व रंजन रॉय को महासचिव, डॉ. गोविंद शर्मा और डॉ. प्रणब सरकार को संयुक्त सचिव तथा डॉ. दृष्टिरूपा पाटगिरी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें डॉ. अमित कुमार दास ने 133 मत प्राप्त कर प्रो. देवाशीष सेनगुप्ता को पराजित किया। प्रो. सेनगुप्ता को 126 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रो. नबेंदु सेन ने 149 वोट हासिल कर चुनाव में सर्वाधिक व्यक्तिगत मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।
महासचिव पद पर डॉ. बिश्व रंजन रॉय ने 133 वोट प्राप्त कर डॉ. मोनाली लॉन्गमालाई को हराया, जिन्हें 125 मत मिले।
परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। विजयी उम्मीदवारों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, पारदर्शिता बढ़ाने तथा विश्वविद्यालय में समावेशी शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में चुनाव आयोग के सदस्य प्रो. तिनेश्वरी देवी, प्रो. सौगत नाथ और प्रो. हिमाद्री शेखर दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment