असम की उन्नति के लिए मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास संपन्न 

असम की उन्नति के लिए मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास संपन्न 
प्रेरणा प्रतिवेदन 4 जून: असम के विकास को नई गति देने और राज्य की प्रगति के लिए दीर्घकालिक योजनाओं को मूर्त रूप देने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री डा. हिमंत विश्वशर्मा  हाल ही में नई दिल्ली प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य के समग्र विकास, निवेश, शिक्षा, अवसंरचना तथा रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधा कृष्णन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर असम के विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों, राज्य मंत्रियों तथा देश के प्रमुख उद्योगपतियों से भी मुलाकात कर निवेश और विकास की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।
राज्य के लोगों को उम्मीद है कि दूसरी बार मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की यह महत्वपूर्ण नई दिल्ली यात्रा असम के लिए नई उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगी। माना जा रहा है कि इस दौरे से राज्य में निवेश, रोजगार, औद्योगिक विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई पहल को बल मिलेगा तथा असम की विकास यात्रा को और अधिक गति प्राप्त होगी।
असम के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है, जिससे राज्य के लिए संभावनाओं के अनेक नए द्वार खुलने की उम्मीद है।

Leave a Comment