मशहूर व्यवसायी जगन्नाथ ग्वाला का निधन, मेहेरपुर में शोक की लहर

  प्रे.स. शिलचर, 13 मार्च: मेहेरपुर बीरबल बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं राजेश मिष्ठान भंडार के स्वामी जगन्नाथ ग्वाला का मंगलवार रात 9:45 बजे शिलचर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से श्वास संबंधी समस्याओं और हृदय रोग से पीड़ित थे। उनके निधन से पूरे मेहेरपुर क्षेत्र में … Read more

दुर्गापल्ली के विष्णुपुर में केशव स्मारक संस्कृति सुरभि वेलनेस सेंटर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

असम के मंत्री कौशिक राय ने किया आधारशिला का अनावरण प्रे.स. शिलचर, 14 मार्च: असम सरकार की स्वास्थ्य सेवा के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत गुरुवार को दुर्गापल्ली के विष्णुपुर क्षेत्र में केशव स्मारक संस्कृति सुरभि वेलनेस सेंटर का भव्य भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर असम सरकार के मंत्री कौशिक राय ने आधारशिला रखी … Read more

बराक चाय श्रमिक यूनियन की डायमंड जुबिली: 18 मार्च को भव्य आयोजन

प्रे.स. शिलचर, 13 मार्च: बराक चाय श्रमिक यूनियन, जिसकी स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी, इस वर्ष अपनी 75वीं वर्षगांठ (डायमंड जुबिली) धूमधाम से मना रही है। इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करने के लिए 18 मार्च को लाबक चाय बागान खेल मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ चाय श्रमिकों और … Read more

बेटियां किसी से कम नहीं होती

अपनी प्लेट में दो तरह की आइसक्रीम का मज़ा लेती सुनीता ने अपने देवर विनोद को कहा, “क्या देवर जी तीसरी बेटी होने पे कौन पार्टी देता है? अब तो दहेज़ के पैसे जुटाना शुरू कर दो।” अपनी भाभी के प्लेट को देख हँसते हुए विनोद ने कहा, अरे भाभी ! “आप क्यूँ चिंता करती … Read more

गुरुचरण कॉलेज के नए कार्यवाहक प्राचार्य बने डॉ. अप्रतिम नाग

प्रे.स. शिलचर, 13 मार्च: गुरुचरण कॉलेज में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ। कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक और वरिष्ठ भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अप्रतिम नाग ने कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। डॉ. नाग ने यह जिम्मेदारी असम सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक (Director of Higher Education) के निर्देशानुसार संभाली है। इससे पहले, कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. … Read more

असम विश्वविद्यालय में द्विदिवसीय शास्त्रीय विज्ञान कार्यशाला का भव्य आयोजन

  सिलचर, 11 मार्च: असम विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के संयुक्त तत्वावधान में द्विदिवसीय शास्त्रीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन मंगलवार, 11 मार्च को हुआ, जिसमें देशभर से प्रतिष्ठित विद्वानों, शोधार्थियों और छात्रों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र: कार्यक्रम … Read more

दिलों का मिलन है होली।

रंग से रंग मिलता है, मुझमें तू मिल। रंग दे जिंदगी को, मुझमें तू खिल। रंग बदल मत देना, मुझे तू दर्द न देना। तू ही रहे मेरी मोहब्बत, इसके सिवा कोई ग़म मत देना। रंग से रंग मिलता है, मुझमें तू मिल। होली को दिल से मनाएंगे, रंगों से जिंदगी भरेंगे। रंग दे मेरी … Read more

जरा

जरा,ज़रा ठहरकर आना, कुछ काम बाकी है। सोचता हूँ लोग मुझे देखते रहें, उनसे कुछ बात बाकी है । समय का नजारा देख, कहने को मजबूर हुए ; तेरे आने का संकेत , अपने लोग दूर हुए । चाहत थी पकड़ कर रखूँगा उसको पर लाचार विवश मन था , गोरा चमड़ा, स्थूल रूप मेरा … Read more

13 मार्च / इतिहास स्मृति  जलियांवाला बाग हत्याकांड: 

21 साल बाद उधम सिंह ने जनरल डायर को मारकर लिया था बदला 1919 मे हुए जलियांगवाला बाग हत्याकांड को 100 साल से अधिक हो गए इस हत्याकांड के सबसे बड़े गुनहगार थे ब्रिगेडियर जनरल रेजीनॉल्ड डायर और लेफ़्टिनेण्ट गवर्नर माइकल ओ डायर. आखिरकार 21 साल बाद उस नौजवान ने एक भरे हॉल में माइकल … Read more

चंद्रशेखर आजाद के साथी डा. भगवानदास माहौर

देश की स्वतन्त्रता के लिए अपना सर्वस्व दाँव पर लगाने वाले डा. भगवानदास माहौर का जन्म 27 फरवरी, 1909 को ग्राम बडौनी (दतिया, मध्य प्रदेश) में हआ था। प्रारम्भिक शिक्षा गाँव में पूरी कर ये झाँसी आ गये। यहाँ चन्द्रशेखर आजाद के सम्पर्क में आकर 17 वर्ष की अवस्था में ही इन्होंने क्रान्तिपथ स्वीकार कर … Read more